👥 Exam-preparation support for aspirants across India.🔔 Free UPSC syllabus, quizzes and class videos.✓ SSC CGL eligibility guide is live in Vidyarthi Kendra.
IUC Academy logoIUC AcademyHome

Class 10 Hindi Kaal | काल सम्पूर्ण हिंदी | Class 9 Hindi Grammar |…

Video Class from IUC Academy Digital Pathshala.

Class 10 Hindi Kaal | काल सम्पूर्ण हिंदी | Class 9 Hindi Grammar | IUC Academy — Video Class from the official IUC Academy channel.

About This Video Class

This video class is part of IUC Academy's Hindi Grammar: Ling, Vachan, Karak, Kaal series. The notes below are taken from IUC Academy's own syllabus lesson on the topic, so you can revise the key facts without replaying the video, then check yourself with the solved questions at the end.

Key notes and revision tables

शब्द-रूपांतरण: लिंग, वचन, कारक, काल, वाच्य

1. शब्द-रूपांतरण — रूप बदलने वाले पाँच तत्त्व

What you will learn: लिंग, वचन, कारक, काल और वाच्य — पाँचों के नियम उदाहरण सहित समझना।
पुल्लिंग से स्त्रीलिंग तथा एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम तालिकाओं से सीखना।
आठों कारक और उनके चिह्न ट्रिक से याद करना।
कर्तृ, कर्म और भाववाच्य को 5 सेकंड में पहचानना।
Rule: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया — ये चारों विकारी शब्द हैं। वाक्य में इनके रूप पाँच कारणों से बदलते हैं —
बदलाव का कारणभेद
लिंगपुल्लिंग, स्त्रीलिंग
वचनएकवचन, बहुवचन
कारककर्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण, संबोधन
कालभूत, वर्तमान, भविष्यत्
वाच्यकर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य
Memory trick: "लि-व-का-का-वा" — लिंग, वचन, कारक, काल, वाच्य। इन्हीं पाँच के क्रम से पूरा अध्याय याद रखिए।

2. लिंग

Rule: लिंग का अर्थ है चिह्न या पहचान। जिससे किसी विकारी शब्द के पुरुष या स्त्री जाति का होना पता चले, वह लिंग है। हिंदी में दो लिंग हैं — पुल्लिंग (मेरा, काला, जाता, भाई, रमेश) और स्त्रीलिंग (मेरी, काली, जाती, बहन, विमला)।
2 सेकंड का टेस्ट: शब्द के आगे "मेरा/मेरी" या "अच्छा/अच्छी" लगाकर बोलिए — "मेरा दही, अच्छा घी, कीमती मोती" पुल्लिंग हैं; "मेरी पुस्तक, अच्छी चाँदी, काली कोयल" स्त्रीलिंग।
श्रेणीलिंगउदाहरण
दिनों, महीनों के नामपुल्लिंगसोमवार, चैत्र, अगस्त
पर्वत और पेड़पुल्लिंगहिमालय, अरावली, नीम, आम, बबूल
अनाज और अधिकांश द्रव्यपुल्लिंगचावल, गेहूँ, तेल, घी, दूध, दही, पानी
ग्रह, रत्नपुल्लिंगसूर्य, चंद्र, पन्ना, हीरा, मोती
शरीर के अंग, देवतापुल्लिंगकान, हाथ, सिर, पैर, इंद्र, वरुण
धातु, समय की इकाईपुल्लिंगसोना, लोहा, ताँबा, क्षण, घंटा
भाषा और लिपिस्त्रीलिंगहिंदी, उर्दू, जापानी, देवनागरी, गुरुमुखी
नदी, तिथिस्त्रीलिंगगंगा, यमुना, प्रथमा, पंचमी
लताएँस्त्रीलिंगमालती, अमरबेल
Exam trap: अपवाद ज़रूर याद रखिए — चाँदी, चाय, लस्सी, मक्का, ज्वार स्त्रीलिंग हैं; पृथ्वी (ग्रह होते हुए भी) स्त्रीलिंग है; देवता पुल्लिंग हैं पर देवी स्त्रीलिंग; जीवन, दही, मोती पुल्लिंग।
नियमपुल्लिंग → स्त्रीलिंग
अंतिम "अ" को "आ"छात्र–छात्रा, पूज्य–पूज्या, सुत–सुता, वृद्ध–वृद्धा, भवदीय–भवदीया, अनुज–अनुजा
अंतिम "अ" को "ई"देव–देवी, पुत्र–पुत्री, गोप–गोपी, ब्राह्मण–ब्राह्मणी, मेंढक–मेंढकी, दास–दासी
अंतिम "आ" को "ई"नाना–नानी, लड़का–लड़की, घोड़ा–घोड़ी, बेटा–बेटी, रस्सा–रस्सी, चाचा–चाची
अंतिम "आ" को "इया"बूढ़ा–बुढ़िया, चूहा–चुहिया, कुत्ता–कुतिया, डिब्बा–डिबिया, बेटा–बिटिया, लोटा–लुटिया
"अक" को "इका"बालक–बालिका, लेखक–लेखिका, नायक–नायिका, पाठक–पाठिका, गायक–गायिका
"आनी" जोड़करदेवर–देवरानी, चौधरी–चौधरानी, सेठ–सेठानी, जेठ–जिठानी, भव–भवानी
"नी" जोड़करशेर–शेरनी, मोर–मोरनी, जाट–जाटनी, सिंह–सिंहनी, ऊँट–ऊँटनी, भील–भीलनी
"ई" को "इनी"तपस्वी–तपस्विनी, स्वामी–स्वामिनी
"इन" जोड़करमाली–मालिन, चमार–चमारिन, धोबी–धोबिन, नाई–नाइन, कुम्हार–कुम्हारिन, सुनार–सुनारिन
"आइन" जोड़करचौधरी–चौधराइन, ठाकुर–ठकुराइन, मुंशी–मुंशियाइन
"वान्" को "वती"गुणवान–गुणवती, पुत्रवान–पुत्रवती, भगवान–भगवती, बलवान–बलवती, भाग्यवान–भाग्यवती, सत्यवान–सत्यवती
"मान्" को "मती"श्रीमान–श्रीमती, बुद्धिमान–बुद्धिमती, आयुष्मान–आयुष्मती
"ता" को "त्री"कर्ता–कर्त्री, नेता–नेत्री, दाता–दात्री, अभिनेता–अभिनेत्री
Exam trap: "आ" को "इया" करने पर दीर्घ ऊ/ओ ह्रस्व बन जाता है — चूहा → चुहिया, लोटा → लुटिया, बूढ़ा → बुढ़िया। इसी प्रकार "नेता" की स्त्री "नेत्री" है, "नेती" नहीं। "सम्राट" का स्त्रीलिंग "सम्राज्ञी" है।

3. वचन

Rule: वचन का अर्थ संख्या है। जिससे संख्या का बोध हो। हिंदी में दो वचन हैं —
एकवचन — एक का बोध: लड़का खेल रहा है। खिलौना टूट गया। यह मेरी पुस्तक है।
बहुवचन — एक से अधिक का बोध: लड़के खेल रहे हैं। खिलौने टूट गए। ये पुस्तकें मेरी हैं।
नियमउदाहरण
अंतिम "आ" को "ए"कमरा–कमरे, लड़का–लड़के, बस्ता–बस्ते, बेटा–बेटे, पपीता–पपीते, रसगुल्ला–रसगुल्ले
अकारांत स्त्रीलिंग में "एँ" जोड़करपुस्तक–पुस्तकें, दाल–दालें, राह–राहें, दीवार–दीवारें, सड़क–सड़कें, कलम–कलमें
आकारांत स्त्रीलिंग में "एँ"बाला–बालाएँ, कविता–कविताएँ, कथा–कथाएँ
"ई" वाले शब्दों में "इयाँ"देवी–देवियाँ, लड़की–लड़कियाँ, साड़ी–साड़ियाँ, नदी–नदियाँ, खिड़की–खिड़कियाँ, स्त्री–स्त्रियाँ
"या" को "याँ"चिड़िया–चिड़ियाँ, डिबिया–डिबियाँ, गुड़िया–गुड़ियाँ
"उ", "ऊ" वाले स्त्रीलिंग में "एँ"वधू–वधुएँ, वस्तु–वस्तुएँ, बहू–बहुएँ
कारक-चिह्न से पहले "यों" (ई → इ)जाति–जातियों, रोटी–रोटियों, अधिकारी–अधिकारियों, लाठी–लाठियों, नदी–नदियों, गाड़ी–गाड़ियों
समूहवाचक शब्द जोड़करगुरु–गुरुजन, युवा–युवावर्ग, भक्त–भक्तजन, मंत्री–मंत्रिमंडल, मंत्री–मंत्रिपरिषद्

Read the full शब्द-रूपांतरण: लिंग, वचन, कारक, काल, वाच्य lesson

Exam relevance and question pattern

Gender, number, case, tense and voice questions in SSC (CGL, CHSL, GD, MTS), Railway (RRB NTPC, Group D, ALP), Banking (IBPS, SBI), UPSC and State PCS, and State Police exams are rule-based: spot the form and give the changed form. These are quick marks once the exceptions are noted.

Exam-wise use: SSC (CGL, CHSL, GD, MTS) tests this area in General Awareness; Railway (RRB NTPC, Group D, ALP) in General Awareness and Science; Banking (IBPS, SBI) in the awareness section of prelims and mains; UPSC and State PCS in prelims and in the facts that support mains answers; State Police exams in General Knowledge. Exact weightage changes by year, so check the latest notification and recent papers for the exam you are preparing.

Solved practice questions

Try each question before reading the answer. Every question comes from IUC Academy's question bank with its explanation.

Question 1

रिक्त स्थान की पूर्ति उचित कारक चिन्ह से करें- श्याम मीरा _____ खिलौने लाया।

  1. A. ने
  2. B. का
  3. C. में
  4. D. के लिए

Answer: D. श्याम मीरा के लिए खिलौने लाया। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक है जिसका चिह्न ‘के लिए’ होता है। जिसके लिए कोई क्रिया की जाती है उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं।

Question 2

स्त्रीलिंग शब्द है:

  1. A. सलाद
  2. B. सनक
  3. C. सारस
  4. D. सलाम

Answer: B. उपर्युक्त विकल्पों में से स्त्रीलिंग शब्द ‘सनक’ है। शेष शब्द पुल्लिंग के अन्तर्गत आते हैं।

Question 3

‘मैंने राधा के लिए कपड़े खरीदे।’ इस वाक्य में कारक का प्रकार बताइए।

  1. A. अपादान
  2. B. करण
  3. C. सम्प्रदान
  4. D. कर्त्ता

Answer: C. ‘मैंनें राधा के लिए कपड़े खरीदे।’ वाक्य में ‘सम्प्रदान कारक’ है। जिसके लिए कोई क्रिया सम्पन्न की जाय या जिसे कुछ प्रदान किया जाय, वहाँ सम्प्रदान कारक होता है। इसका कारक चिह्न–‘को, के लिए’ होता है।

Question 4

निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्रीलिंग है?

  1. A. उत्साह
  2. B. चक्रव्यूह
  3. C. मृत्यु
  4. D. संकल्प

Answer: C. दिये गये विकल्पों में से केवल मृत्यु ही स्त्रीलिंग है। शेष विकल्प पुल्लिंग हैं।

Question 5

अकारांत स्त्रीलिंग शब्द का बहुवचन बनाने के लिए क्या किया जाता है?

  1. A. अन्त्य स्वर के बदले ‘ओं’ कर देते हैं।
  2. B. अन्त्य स्वर के साथ ‘अयें’ लगा देते हैं।
  3. C. अन्त्य स्वर के साथ ‘एँ’ लगा देते हैं।
  4. D. अन्त्य स्वर के साथ ‘आयँ’ लगा देते हैं।

Answer: C. अकारांत स्त्रीलिंग शब्द का बहुवचन बनाने के लिए अन्त्य स्वर के बदले ‘एँ’ कर देते हैं; जैसे – एकवचन बहुवचन गाय गायें बात बातें बहन बहनें रात रातें सड़क सड़कें आदत आदतें

Seven-day revision plan

A simple schedule for शब्द-रूपांतरण: लिंग, वचन, कारक, काल, वाच्य.

  1. Day 1: watch the class once and read the notes above; underline every fact you did not know.
  2. Day 2: rewrite the tables from memory, then compare with the notes.
  3. Day 3: solve the practice questions on this page and 20 more from the MCQ practice hub.
  4. Day 4: study the wrong answers, add each to an error log with the reason you missed it.
  5. Day 5: revise the error log and the memory tricks aloud.
  6. Day 6: take a timed mixed set that includes this topic.
  7. Day 7: revise everything once more and move on; repeat the notes after 3 weeks.

Related Classes You May Like